बीते 28 सालों में आधी से भी कम हुआ स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर मिलने वाला ब्याज, टाइम डिपॉजिट स्कीम पर 1992 में 13.5% ब्याज मिल रहा था अब 6.7% मिल रहा

सरकार एक बार फिर छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। इसके तहत पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में भी कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो PPF पर मिलने वाला ब्याज 7 फीसदी से भी नीचे जा सकता है, जो 46 साल में सबसे कम होगा। इससे पहले 1974 में PPF पर मिलने वाली ब्याज दर 7 फीसदी से कम हुई थी।सरकार लगातार छोटी बचतयोजनाओं में कटौती कर रही है इस कारणये अब ज्यादा मुनाफे वाली नहीं रह गई हैं।

लगातार हुई कटौती

  • 28 साल पहले यानी 1992 में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर 5 साल के निवेश पर 13.5 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है जो अब घटकर 6.7 फीसदी रह गया है।
  • PPF पर 1992 में 12 फीसदी ब्याज मिलता था जो अब घटकर 7.1 रह गया है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (5 साल) की ब्याज दर भी बीते 28 सालों में 12 से घटाकर 6.8फीसदी पर आ गई है।
  • सीनियन सिटीजन सेविंग स्कीम(5 साल) पर 2012 में 9.3 फीसदी ब्याज मिल रहा था जो अब 7.4 फीसदी रह गया।


बीते सालों में ब्याज दरों में कितनी कटौती हुई (ब्याज दर % में)

साल टाइम डिपॉजिट PPF नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (5 साल) सीनियन सिटीजन सेविंग स्कीम(5 साल)
अप्रैल 1992 तक 13.5 12 12 जानकारी उपलब्ध नहीं
सितम्बर 1993 तक 12.5 12 12 जानकारी उपलब्ध नहीं
जनवरी 1999 तक 11.5 12 11.5 जानकारी उपलब्ध नहीं
जनवरी 2000 तक 10.5 11 11 जानकारी उपलब्ध नहीं
मार्च 2001 तक 9 9.5 9.5 जानकारी उपलब्ध नहीं
मार्च 2002 तक 8.5 9 9 जानकारी उपलब्ध नहीं
मार्च 2003 तक 7.5 8 8 9.0
दिसंबर 2011 तक 8.3 8.6 8.4 जानकारी उपलब्ध नहीं
अप्रैल 2012 तक 8.5 8.8 8.6 9.3
अप्रैल 2013 तक 8.4 8.7 8.5 9.2
अप्रैल 2014 तक 8.5 8.7 8.5 9.2
अप्रैल 2015 तक 8.5 8.7 8.5 9.3
जून 2016 तक 7.9 8.1 8.1 8.6
अप्रैल 2017 तक 7.7 7.9 7.9 8.4
जून2017 तक 7.6 7.8 7.8 8.3
जनवरी 2018 तक 7.4 7.6 7.6 8.3
जून 2019 तक 7.8 8 8 8.7
मार्च 2020 तक 7.7 7.9 7.9 8.6
इस चालू तिमाही में 6.7 7.1 6.8 7.4


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (5 साल) की ब्याज दर भी बीते 28 सालों में 12 से घटाकर 6.8% पर आ गई है


Post a Comment

Previous Post Next Post