डीजल के दामों में फिर आई तेजी, दिल्ली में डीजल 11 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ

आज तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में डीजल आज 11 पैसे महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 81.05 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। हालांकि आज पेट्रोल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। रविवार को भी डीजल की कीमत में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल/रुपएलीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 80.43 81.05
मुंबई 87.19 79.27
चेन्नई 83.63 78.11
कोलकाता 82.10 76.17
इंदौर 88.18 80.52
भोपाल 88.08

80.44

रोजानासुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को भी डीजल की कीमत में 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी


Post a Comment

Previous Post Next Post