बीएसई 302 अंक और निफ्टी 90 पॉइंट ऊपर खुला, गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 299 अंक ऊपर बंद हुआ था

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 302.68अंक ऊपर और निफ्टी 90पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 343.59 अंक नीचे और निफ्टी 69.75 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 4 बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें 212.63 अंक तक की बढ़त और 369.2 अंक तक की गिरावट रही थी। कारोबार के अंत में बीएसई 26.88 अंक नीचे 34,842.10 पर और निफ्टी 16.40 पॉइंट नीचे 10,288.90 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 299.66 अंक ऊपर 25,745.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.09 फीसदी बढ़त के साथ 107.84 अंक ऊपर 10,017.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.10 फीसदी बढ़त के साथ 33.43 पॉइंट ऊपर 3,083.76 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,91,170 हो गई है। इनमें 1,90,136 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,85,671 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15,308 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,710,205 हो चुकी है। इनमें 491,783 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 126,780 हो चुकी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इनसाइडर ट्रेडिंग प्रोहिबिटेड नियमों में बदलाव किया है। इसी के साथ प्रफरेंशियल इश्यू की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। गुरुवार को सेबी ने बोर्ड मीटिंग के बाद यह जानकारी दी।

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल और कोटक बैंकके शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:28 AM बीएसई 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 के शेयरों में गिरावट है; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:25 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:23 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:15 AMबीएसई 243.24 अंक ऊपर 35,085.34 पर और निफ्टी 91.60 पॉइंट ऊपर 10,380.50 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था


Post a Comment

أحدث أقدم