नए साल की शुरुआत बढ़त के साथ, सेंसेक्स 115 अंक ऊपर 47866 पर, निफ्टी भी 14 हजार के पार

नए साल के पहले दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 115.37 अंक ऊपर 47,866.70 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स की बढ़त को टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस और बजाज ग्रुप के शेयर लीड कर रहे हैं। BSE पर लिस्ट कुल कंपनियों का मार्केट कैप 188.69 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स 33.60 अंक ऊपर 14,015.35 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में IT सेक्टर आउट परफॉर्मर है। इंडेक्स में M&M का शेयर 2.14% ऊपर 736 के प्राइस पर कारोबार कर रहा है।

FY 2021-22 में इकोनॉमी ग्रोथ

रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था FY 2021-22 में लगभग 10% की पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है। एजेंसी ने इससे पहले 2020-21 के लिए इकोनॉमी में 7-7.9% की गिरावट का अनुमान जारी किया है, जो साल के शुरुआत में 4.2% पॉजिटिव था।

गुरुवार को बाजार सपाट बंद

कल सेंसेक्स 5.11 अंक ऊपर 47,751.33 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स में बजाज, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हुई। इसमें से 54% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा।दूसरी ओर निफ्टी सपाट 13,981.75 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में श्री सीमेंट का शेयर भी 2.44% नीचे 24 हजार रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।

09:33 AM BSE में एस्कॉर्ट का शेयर 3.31% ऊपर 1301.35 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। ऑटो कंपनी एस्कॉर्ट ने दिसंबर ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने दिसंबर में पिछले साल से 88% अधिक 7,733 यूनिट्स की बिक्री, जबकि दिसंबर 2019 में कंपनी ने 4,114 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बिक्री भी 90% बढ़कर 7,230 यूनिट्स रही। कंपनी का एक्सपोर्ट 63.3% बढ़कर 503 यूनिट्स रही।

09:26 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त और 9 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में M&M का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 33.95 अंक ऊपर 47,785.28 पर और निफ्टी 14.35 अंक ऊपर 13,996.10 पर खुला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: January 1 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


Post a Comment

أحدث أقدم